{"_id":"57851def4f1c1b904913d6fa","slug":"new-mandi-will-be-soon-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन मंडी जल्द होगी ऑनलाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन मंडी जल्द होगी ऑनलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
apply online
- फोटो : demo pic
अब व्यापारी एक क्लिक के जरिए मंडी में होने वाली तमाम गतिविधियां की जानकारी पा सकेंगे। इसके लिए मंडी प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं। जल्द ही योजना धरातल पर आ जाएगी।
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में रोज हजारों की संख्या में किसान अपना अनाज और सब्जियां खरीद-बिक्री के लिए आते हैं। मंडी में होने वाली गतिविधियों की जानकारी के लिए आढ़तियों व छोटे-बड़े व्यापारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
अब शासन ने मंडियों को ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंडी सचिव हरविलास यादव ने बताया कि कंप्यूटर लगाने का काम मंडी में शुरू हो गया है। स्टॉफ स्टॉफ मिलते ही मंडी में ऑनलाइन काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन