{"_id":"690a54d1aa1a3db3270054d3","slug":"nephew-dies-after-being-crushed-under-glass-uncle-critical-hapur-news-c-30-gbd1017-755358-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शीशे के नीचे दबकर भतीजे की मौत, चाचा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शीशे के नीचे दबकर भतीजे की मौत, चाचा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। पुलिस लाइन के निकट मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे एके ग्लास एल्युमीनियम की दुकान में शीशे की रैक गिरने से 17 साल के कैफ की मौत हो गयी। दुकान मालिक कादिर चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसीपी कवि नगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मसूरी निवासी कादिर चौधरी यहां एनडीआरएफ रोड पर एके ग्लास एल्युमिनियम के नाम से दुकान करते थे। मकान, दुकान, ऑफिस, फैक्ट्री में ऑर्डर पर शीशे, अलमारी आदि का काम कराया जाता था। हाल ही में उन्होंने शीशे की रैक मंगवाई थी। वह अपने भतीजे कैफ के साथ रात को करीब सवा आठ बजे शीशे का कुछ सामान बना रहे थे। तभी अचानक पास में रखे शीशे की रैक गिर गई इसमें कैफ और कादिर दब गए। सभी शीशे टूट गये। शोर शराबे के बीच मौके पर आसपास के लोग आ गए लेकिन कांच लगने की वजह से लोग जल्दी से उनके बचाव नहीं कर सके। एनडीआरएफ के जवानों के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला गया। तुरंत दोनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में कैफ को मृत घोषित कर दिया गया। कादिर का उपचार चल रहा है। कैफ की मौत के बाद परिवार सदमे में आ गया। परिजनों ने बताया कि कैफ रोजाना छह बजे ही घर पहुंच जाता था लेकिन मंगलवार काम की अधिकता की वजह से वह आठ के बाद भी दुकान पर रुका रहा।