फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Nala demolished during the construction.

नाला निर्माण के दौरान पेड़ ढहा, हंगामा

Wed, 22 Jun 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 22 Jun 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
Nala demolished during the construction.
लोगों ने प्रदर्शन कर पेड़ गिराने का आरोप लगाया - फोटो : अमर उजाला

शहर के स्वर्ग आश्रम रोड पर बुधवार की शाम नाला निर्माण के दौरान एक पीपल का पेड़ गिर गया। इससे हिंदू संगठनों के लोग एकत्रित हो गए और प्रदर्शन कर हंगामा शुरू कर दिया। पीपल का पेड़ गिरने की सूचना डीएम को दी गई,

विज्ञापन


कुछ देर बाद  एसडीएम और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, डीएम ने लोगों के आक्रोश को देखते हुए मामले की जांच कराने का भरोसा दिलाया। जल निगम स्वर्ग आश्रम रोड पर पानी की निकासी की समस्या को दूर करने के लिए नाला निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन


कुछ दिनों से कांति प्रसाद की धर्मशाला के पास नाला निर्माण के बीच में एक पीपल का पेड़ आ रहा है, जिसको गिराने के लिए निर्माण कंपनी के ठेकेदार ने प्रशासन के अधिकारियों को अवगत भी करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी कराई। लेकिन स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि पीपल का पेड़ यथा स्थान से हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

इस पर अधिकारियों ने लोगों की आस्था को देखते हुए पीपल के पेड़ को नहीं हटाने का आश्वासन दिया था। जल निगम के अधिकारियों ने पेड़ को रस्सी से बांध दिया था, ताकि निर्माण कार्य में कोई अवरोध न हो।

बुधवार शाम नाला निर्माण का काम चल रहा था। तभी अचानक पीपल का पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे स्वर्ग आश्रम रोड पर रास्ता बंद हो गया। मौके पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और पीपल के पेड़ को गिराने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया।


इसी दौरान किसी ने डीएम अनिल ढींगरा को सूचना दी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को मौके पर पहुंचकर मामले की  जांच के आदेश दिए।

प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, चंदेश राघव, वरूण त्यागी, बबलू पंडित, ललित पंडित, विपिन शर्मा, संजीव कुमार, सुनील पाठक, कपिल, विपुल त्यागी, शरद, निजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed