फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   nagar palika election magisterate nominate

Hapur News: नामांकन के लिए मजिस्ट्रेट तैनात, तैयारियां हुई तेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
nagar palika election magisterate nominate
हापुड़। जिले में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। केंद्रों पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए अधिकारियों द्वारा निरीक्षण का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार त्यागी ने बताया कि जिले में हापुड़ नगर पालिका व बाबूगढ़ नगर पंचायत के नामांकन लिए दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कॉलेेज को केंद्र गया है। यहां की जिम्मेदारी डिप्टी कलक्टर विवेक यादव की होगी। इसके अलावा नगर पालिका पिलखुवा नगर पालिका में डिप्टी कलक्टर शुभम यादव को मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। गढ़ नगर पालिका के लिए नामांकन गढ़ तहसील परिसर में होंगे, इसके लिए तहसीलदार सीमा सिंह को बनाया गया है। इसके अलावा नामांकन केंद्रों पर अन्य व्वस्थाएं परखी जा रही हैं। नामांकन केंद्रों को सीसीटवी कैमरों से लैस किया जा रहा है।
विज्ञापन


मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्धारित किया गया मतपत्रों का रंग -
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हरा व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सफेद रंग का मतपत्र होगा, जबकि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के सभासद पद के लिए एक ही रंग यानी गुलाबी मतपत्र निर्धारित किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार त्यागी ने बताया कि मतपत्र तीन रंग में होंगे। मतदाता का मत पूर्णतया गोपनीय रहेगा। मत प्रकोष्ठ पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था रहेगी, जिससे मतदाताओं को चुनाव चिह्न पहचानने में असुविधा न हो। प्रत्येक मतदेय स्थल के लिए दो मत पेटिकाएं दी जाएगी। दोनों मतपत्र एक ही मत पेटी में पड़ेंगे। इसके भरने पर दूसरी मतपेटी का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed