फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Muzaffarnagar riots Reminding Balian took aim at SP.

मुजफ्फरनगर दंगों की याद दिलाकर बालियान ने साधा सपा पर निशाना

Wed, 08 Feb 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 08 Feb 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar riots Reminding Balian took aim at SP.
बालियान ने साधा सपा पर निशाना - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का मुकाबला सपा कांग्रेस गठबंधन से है। सूबे में सरकार अखिलेश यादव की बनेगी या भाजपा की। तीसरा कोई टक्कर में नहीं है। अब निर्णय प्रदेश की जनता को करना है।

विज्ञापन


उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों की याद दिलाकर जाटों को सपा के सांप्रदायिक चेहरे को दिखाया। वह बुधवार को बाबूगढ़ में भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


जाट बाहुल्य इस क्षेत्र में उन्होंने कहा कि अब दो दिन बचे हैं, भटके हुए लोगों को समझाओ, उन्हें मुजफ्फरनगर के दंगों की याद दिलाओ, कैराना पलायन की याद दिलाओ, पैंदा कांड की याद दिलाओ। ये वही सपा है जिसने जगह जगह दंगे कराये।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानों में भेदभाव हुआ, रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई।  कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी नहीं है, बल्कि कांग्रेस घास (खरपतवार) है। इसके चक्कर में बिल्कुल मत आना। किसानों की बदहाली की बात आती है तो सब दल भाजपा को कोसना शुरू कर देते हैं।

किसान की बदहाली का कारण 70 सालों से कांग्रेस ही है। किसान से हर वर्ग प्रभावित होता है। किसान के पास पैसा नहीं है तो व्यापारी के पास भी नहीं है, मजदूर के पास भी नहीं होगा। उनकी सरकार बनी तो गन्ना पेमेंट की जिम्मेदारी चीनी मिल की नहीं सरकार की होगी।

14 दिन में गन्ने का पेमेंट नहीं हुआ तो मिल मालिक 15वे दिन जेल में होगा। किसानों को ई -मंडी से जोड़ा जाएगा। किसान अपनी फसल को घर बैठे सही दामों पर बेच सकेगा। उन्होंने रालोद का नाम लिये बिना लोगों से वोट काटने वाले छोटे दलों से सावधान रहकर भाजपा को चुनने की अपील की।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही वोट बैंक की राजनीति की है। जिसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ा है। इस दौरान प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती, नगर अध्यक्ष मूलचंद त्यागी, योगेंद्र सिंह, पवन सैनी, महेश शर्मा,


प्रिंस पंडित, प्रवीन सेठी, मुनेश त्यागी, प्रमोद त्यागी, जगदीश प्रधान, हरेंद्र प्रमुख, मनोज बाल्मीकि, कविता बाना, नीलम शर्मा, मीनाक्षी गर्ग, कविता सिरोही, निर्मला देवी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed