फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   murgi dana factory fir

Hapur News: मुर्गी दाना फैक्टरी में तीन कंपनियों का था यूरिया, मुकदमा दर्ज

Tue, 30 Apr 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 30 Apr 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
murgi dana factory fir
हापुड़। रामपुर रोड पर मुर्गी दाना फैक्टरी में मिला यूरिया तीन कंपनियों का था। जिन्हें नोटिस जारी कर यूरिया के संबंध में जानकारी मांगी गई है। साथ ही गोदाम में मिले यूरिया के तीन नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं। अपर जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर दो नामजद व एक फर्म के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

दरअसल, मुर्गी दाना फैक्टरी में करीब 1400 यूरिया के कट्टे पाए गए, जो फसलों में प्रयोग होने वाला अनुदानित यूरिया था। तहरीर में अपर जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार सैनी ने बताया कि गोदाम में मिला यूरिया यारा फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड, इंडोरमा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कानपुर फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड कंपनी का था।
विज्ञापन


लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में यूरिया का आवंटन फैक्टरी को कैसे कर दिया गया, इसकी जानकारी के लिए विभाग की ओर से तीनों कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही पुलिस भी अपनी जांच कर रही है। बहरहाल, तहरीर पर पुलिस ने छोटे पुत्र खलील निवासी नाहल गाजियाबाद, तंजीम पुत्र भूरे निवासी पुरानी चुंगी हापुड़ और स्टेंडर्ड फ्रूट प्रोटीन प्रोडक्ट सिकंदरगेट के नाम रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पशु अवशेष के नहीं लिए नमूने

मुर्गी दाना फैक्टरी में मंगलवार सुबह पशुपालन विभाग की टीम ने भी निरीक्षण किया। गोदाम में बड़े पैमाने पर पशु के अवशेष (कान) मिले। लेकिन विभागीय टीम सूखा चमड़ा होने की बात कहकर वापस लौट आई और नमूने भी नहीं भरे। जबकि कान में लगे बिल्ले भी वहीं पड़े थे।



यूरिया कहां से आया, जल्द हो सकता है खुलासा-

यूरिया हापुड़ जिले में कुछ ही दूर से आया है, हालांकि इसकी अभी जांच जारी है। पुलिस सजगता दिखाए तो इसका जल्द ही खुलासा हो सकता है।



कोट -

तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत एक फर्म के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है, सख्त कार्रवाई होगी।--वरूण मिश्रा, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed