फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Municipality served notice to hundred encroachers

Hapur News: सौ अतिक्रमणकारियों को पालिका ने थमाया नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Municipality served notice to hundred encroachers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के पुराना जीटी रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पालिका ने सौ लोगों को नोटिस जारी किया है। ऊर्जा निगम, वन विभाग को भी अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया है। अतिक्रमण नहीं हटाने, दोबारा से अतिक्रमण करने पर जुर्माने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
चेयरमैन डॉ.प्रदीप दीक्षित ने बताया कि दो किमी दूरी के पुराने जीटी रोड के शेष भाग पर 1.5 किमी का करीब चार करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। मार्ग पर लोगों ने रैंप बनाकर, नालियों पर पटिया डालकर अतिक्रमण कर रखा है। वहीं, ऊर्जा निगम ने नालियों से पांच से छह फुट की दूरी पर विद्युत खंभे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बहुत से स्थानों पर पेड़ भी मार्ग के बीच में आ रहे हैं। मार्ग से पोल हटाने, मार्ग के बीच में आ रहे पेड़ों को हटाने के लिए ऊर्जा निगम, वन विभाग को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, रैंप बनाकर, नालियों को पाटकर अतिक्रमण करने वाले सौ लोगों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। अतिक्रमण नहीं हटाने, दोबारा से अतिक्रमण करने पर जुर्माने लगाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed