फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Municipal Council demolished illegal construction in Ganganagar

Hapur News: गंगानगरी में अवैध निर्माण पालिका परिषद ने कराया ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council demolished illegal construction in Ganganagar
ब्रजघाट। गंगानगरी में स्थित तार गली में अवैध दुकान का निर्माण और अतिक्रमण को लेकर की गई शिकायत के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को अवैध निर्माण ध्वस्त कराया गया। वहीं, दुकानदार के खिलाफ तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन


पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की रात तार गली में पालिका की दुकानों के निकट एक दुकानदार ने सरकारी भूमि पर स्थायी निर्माण कार्य कराना शुरू दिया। इसके अलावा अतिक्रमण कर रास्ता भी संकरा किया गया है। जिसकी सूचना मिलने पर शनिवार को खाद्य व सफाई निरीक्षक सुभाष सिंह व कर्मचारियों की टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। सर्वप्रथम अवैध निर्माण कार्य रूकवाया गया। जिसके उपरांत दुकानदार द्वारा कराया गया निर्माण कार्य ध्वस्त करा दिया गया और अतिक्रमण को भी हटवाया गया।
विज्ञापन


ईओ ने बताया कि अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया गया है। वहीं, खाद्य व सफाई निरीक्षक सुभाष सिंह ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed