फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Municipal board meeting on the 31st; approval for model shopping complex expected

Hapur News: नगर पालिका की बोर्ड बैठक 31 को, मॉडल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर मुहर की उम्मीद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Municipal board meeting on the 31st; approval for model shopping complex expected
पिलखुवा। नगर पालिका परिषद की आगामी बोर्ड बैठक 31 अक्तूबर को होनी प्रस्तावित हुई है। इस बैठक में बस अड्डे पर मॉडल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के प्रस्ताव पर खास नजर रहेगी। प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो योजना के आकलन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार, देहपा रोड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव भी बैठक में प्रमुखता से रखा जाएगा। दोनों योजनाओं को मंजूरी मिलने पर शहर में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कदम आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही शहर के अन्य विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि बैठक में शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। बस अड्डे पर मॉडल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और देहपा रोड की योजना पर विशेष चर्चा होगी। प्रस्ताव पास होने के बाद आकलन की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। बैठक में दीपावली की शुभकामनाएं भी दी जाएंगी। ईओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक की तैयारियां की जा रही हैं। प्रस्तावों पर बोर्ड के निर्णय के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed