फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   MP Ramji Lal Suman stopped outside Badnauli village; SP workers create a ruckus.

Hapur News: सांसद रामजी लाल सुमन को बदनौली गांव के बाहर रोका, सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
MP Ramji Lal Suman stopped outside Badnauli village; SP workers create a ruckus.
सपा नेता रामजी लाल सुमन को रोकने के दौरान मोदीनगर रोड पर लगा जाम। संवाद
हापुड़। बदनौली में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद गोली लगने से घायल दीपक की मौत के मामले में बुधवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गांव के बाहर ही रोक दिया। सांसद को रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान हापुड़-मोदीनगर रोड पर जाम की स्थिति बन गई। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन के बदनौली पहुंचने की सूचना पर पुलिस, प्रशासन पहले से सतर्क था। छिजारसी टोल पर भारी पुलिस बल मुस्तैद कर दिया गया था लेकिन रामजी लाल सुमन दिल्ली से मेरठ बाईपास होते हुए भोजपुर उतरे और सीधे मोदीनगर रोड होते हुए बदनौली पहुंच गए।
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस ने गांव के बाहर मुख्य सड़क पर ही बेरिकेडिंग कर उनके काफिले को रोक दिया। पीड़ित परिवार तक पहुंचने की जद्दोजहद में सपाइयों की पुलिस से कहासुनी भी हुई। सांसद पीड़ित परिवार से मिलकर जाने की बात पर अड़ गए। काफी गहमागहमी और हंगामे के बीच पुलिस, प्रशासन ने गांव के बाहर ही पीड़ित परिवार को बुलाया। सांसद से मिलने के लिए मृतक दीपक के पिता, भाई और चाचा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में जंगलराज, कानून व्यवस्था चौपटः सुमन
सपा सांसद रामजी लाल ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सपा का हर कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने परिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलवाने और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है, कानून व्यवस्था चौपट है। इस वजह से ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। करीब डेढ़ घंटे तक वहां रहने के बाद सुमन दिल्ली लौट गए। इस दौरान सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, पदम सिंह, रमन जाटव, मनोज जाटव, उमेश जाटव आदि मौजूद रहे।
गांव में भारी पुलिस बल तैनात
गांव बदनौली में घटना के छठे दिन भी भारी पुलिस बल तैनात है। बाहरी लोगों को पीड़ित परिवार की गली की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। यहां तक कि मीडिया को भी बेरिकेड तक ही जाने की अनुमति है। इसके लिए तनावपूर्ण माहौल का हवाला दिया जा रहा है।

------
बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बढ़ रहा आक्रोश
गोलीकांड में पुलिस ने 13 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिनमें पुलिस मुख्य छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसके कारण पीड़ित परिवार में आक्रोश है। इस संबंध में एसपी ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि पुलिस की पांच टीमें लगातार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही हैं। पुलिस बाकी आरोपियों के काफी करीब है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सपा नेता रामजी लाल सुमन को रोकने के दौरान मोदीनगर रोड पर लगा जाम। संवाद

सपा नेता रामजी लाल सुमन को रोकने के दौरान मोदीनगर रोड पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed