{"_id":"667da931899135fc4004a81a","slug":"movement-postponed-due-to-removal-of-kotwali-in-charge-hapur-news-c-306-1-gha1001-107776-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कोतवाली प्रभारी को हटाए जाने पर आंदोलन हुआ स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कोतवाली प्रभारी को हटाए जाने पर आंदोलन हुआ स्थगित
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर चल रहा वकीलों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। धरने के तीसरे दिन हापुड़, धौलाना बार समेत पर्यावरण सेवा समिति ने भी अपना समर्थन आंदोलन को दिया। हंगामा करते हुए वकीलों ने कोतवाली प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों के पुतले भी फूंके। वहीं देर शाम कोतवाली प्रभारी को हटाए जाने के बाद वकीलों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय, दरोगा सुशील यादव और विपिन कुमार पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर ने 25 जून को हड़ताल कर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार की सुबह भी सीओ कार्यालय के बाहर एकत्र होकर वकीलों ने आंदोलन जारी रखा। जिसमें हापुड़ बार से पहुंचे अध्यक्ष रामनिवास सिंह, विकास कुमार त्यागी, अनिल आजाद, शिव मंगल लाल, धौलाना बार से सुरेंद्र तोमर और संदीप गर्ग, पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह बंटी ने बार अध्यक्ष राजकुंवर चौहान, सचिव महताब चौधरी, गढ़ बार एसोशिसन के अध्यक्ष राजवीर सिंह, सचिव हरवीर सिंह को अपना समर्थन सौपा। इस दौरान वकीलों ने कहा कि हम अपने हक की लडाई लड़ रहे हैं। पुलिस को हक नहीं बनता कि वह थानों में जाने वाले किसी अधिवक्ता अथवा आम जनता के साथ अभद्रता करें। अनिल आजाद ने कहा कि जब तक तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
- कोतवाली प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों का पुतला फूंका
सीओ कार्यालय के बाहर कचहरी रोड पर पहुंचकर वकीलों ने कोतवाली प्रभारी समेत तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वकीलों ने विनोद पांडेय, सुशील यादव और विपिन कुमार के पुतले फूंकते हुए अपनी मांग दोहराई। मौके पर पहुंचे सीओ आशुतोष पांडेय ने वकीलों से वार्ता की, उन्होंने कहा कि वह लोग अपनी शिकायत लिखित में दे, जिसकी निष्पक्ष जांच कराकर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- देर शाम एसपी ने हटाए कोतवाली प्रभारी
वकीलों के आंदोलन को संज्ञान में लेते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने देर शाम हापुड़ कार्यालय में एएसपी, सीओ के साथ वार्ता की। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय को हटा कर उनके स्थान पर चुनाव सेल प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह को गढ़ कोतवाली प्रभारी के रूप में तैनात कर दिया।
- वकीलों ने आंदोलन किया स्थगित
बार अध्यक्ष राजकुंवर चौहान ने बताया कि उनकी मांगों को संज्ञान में लेकर कोतवाली प्रभारी को हटाया जाना वकीलों की बड़ी जीत है। इस मामले में सीओ आशुतोष शिवम से वार्ता के उपरांत आंदोलन स्थगित कर दिया है। शुक्रवार (आज) से सभी न्यायालयों समेत रजिस्ट्री कार्यालय में सुचारू रूप से कामकाज किया जाएगा।
इस मौके पर सुहैल आलम, चंद्रशेखर चौहान, अवनीश चौधरी, कलीम खान, ठाकुर रोहताश सिंह, मिलिन कुमार, विकास गुप्ता, श्रीनिवास सिंह, हेमंत गौड़, अभिषेक तोमर, नितिन यादव, कुंवरपाल, संदीप निषाद, पवन कंसल, प्रवेश चौहान, रामरतन सिंह, शाकिर अली, संदीप सैनी, गोविंद नागर समेत अन्य वकील मौजूद रहे।