{"_id":"6b086ac0fdb393db9b043706","slug":"mourning-in-two-hapur-households-truck-loaded-with-timber-rams-into-a-stationary-truck-in-chhattisgarh-driver-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ के दो घरों में मातम: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से भिड़ा लकड़ी से लदा ट्रक, चालक और क्लीनर की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ के दो घरों में मातम: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से भिड़ा लकड़ी से लदा ट्रक, चालक और क्लीनर की दर्दनाक मौत
Thu, 26 Nov 2026 10:52 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:52 PM IST
सार
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी ट्रक चालक अन्ना व क्लीनर सुल्तान की बुराहानपुर हाईवे पर हुए हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी ट्रक चालक अन्ना व क्लीनर सुल्तान की बुराहानपुर हाईवे पर हुए हादसे में मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, ग्रामीणों में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
गांव निवासी शकूर के बेटे अन्ना (करीब 42 वर्ष) ट्रक पर चालक का काम कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके साथ ही गांव के शौकीन के बेटे सुल्तान (करीब 25 वर्ष) भी काम करते थे। दोनों उड़ीसा से ट्रक में लकड़ी भरकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार की रात करीब दो बजे छत्तीसगढ़ में हाईवे 34 पर अनूपपुर जिले में बुरहानपुर रोड पर उनका ट्रक सडक़ के किनारे खड़े दूसरे ट्रक से पीछे से टकराया। रफ्तार तेज होने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
भाकियू नेता शब्बू चौधरी ने बताया कि दोनों काफी समय से साथ ही काम कर रहे थे। घटना के संबंध में छत्तीसगढ़ पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी, तो परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। युवकों की मौत से गांव में भी शोक छाया हुआ है।
