{"_id":"6ae0d2abd21a0e873c05ce8a","slug":"motorcycle-crashes-into-a-stationary-vehicle-on-new-highway-in-simbhaoli-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: सिंभावली में नए हाईवे पर खड़े वाहन से टकराई बाइक, युवक की मौत, बहन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: सिंभावली में नए हाईवे पर खड़े वाहन से टकराई बाइक, युवक की मौत, बहन गंभीर घायल
Tue, 27 Oct 2026 10:05 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:05 PM IST
सार
सिंभावली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हाईवे पर खड़े खराब ट्रक से बाइक टकरा गई। इस हादसे में हरदोई निवासी राज (19) की मौत हो गई। उनकी बहन रजनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खुडलिया के पास मंगलवार सुबह नए हाईवे पर खड़े खराब वाहन से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हाईवे की एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी सिंभावली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हरदोई के कस्बा पाली निवासी राज मंगलवार सुबह करीब छह बजे अपनी बहन रजनी के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे। जैसे ही सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खुडलिया के पास पहुंचे तो सामने खड़े ट्रक में उनका बाइक टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल युवक राज (19) वर्ष और उनकी बहन रजनी को घायल अवस्था में सिंभावली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान राज ने दम तोड़ दिया।0
विज्ञापन
वहीं, घायल रजनी का उपचार कराया जा रहा है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। राज दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। सीओ राहुल यादव का कहना है कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घायल किशोरी का उपचार कराया जा रहा है, परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन