फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   mother and child injured in accident

Hapur News: गन्ना यार्ड से निकल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, मां-बेटा घायल

Sat, 27 Dec 2025 09:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 27 Dec 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
mother and child injured in accident
सिंभावली। पुराने हाईवे पर चीनी मिल के गन्ना यार्ड से निकल रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने पर बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला बड़ निवासी रविंद्र अपनी मां कमलेश के साथ शनिवार को किसी काम से हापुड़ गए थे। जहां से वह बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह क्षेत्र में पुराने हाईवे पर चीनी मिल के गन्ना यार्ड के पास पहुंचे, तो अचानक यार्ड से निकलकर गन्नों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर आ गई। उससे बचने के लिए रविंद्र ने तेजी से ब्रेक लगाए। इस कारण वह नियंत्रण खो बैठे और बाइक ट्रॉली से टकराते हुए उसके नीचे जा घुसी। हादसे में रविंद्र और उनकी मां कमलेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, चालक ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत होने के कारण दोनों को ही मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

शुक्रवार की देर शाम भी हुआ था हादसा

गन्ने के ओवरलोड वाहन क्षेत्र में लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। शुक्रवार की देर शाम भी बक्सर नहर रेग्यूलेटर से आगे नहर पटरी पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रॉला पलटने से कार गन्नों की पूलियों ने नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं, कार सवार मामूली रूप से चोटिल हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन वाहनों पर रिफ्लेक्टर तक नहीं लगे होते, जिस कारण हादसों की संभावना बढ़ रही है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए मेरठ भिजवाया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कराई जा रही है। क्षेत्र में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने का काम भी निरंतर चल रहा है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed