फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   More than three lakh devotees plunge into the Ganga.

तीन लाख से भी अधिक भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई

Sat, 24 Jun 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 24 Jun 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
More than three lakh devotees plunge into the Ganga.
गंगा - फोटो : अमर उजाला

आषाढ़ माह की शनि अमावस्या पर शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए। इसके लिए शुक्रवार रात से ही श्रद्घालु गंगा किनारे पहुंच गए थे। यहां प्रात:काल में 4 बजते ही शुभ मुहूर्त प्रारंभ होने पर हर-हर गंगे के जयकारों के बीच गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया।

विज्ञापन


जो शनिवार देर शाम तक निरंतर चलता रहा। शनि अमावस्या के पावन अवसर पर मोक्ष दायिनी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वैस्ट यूपी के दूरस्थ जनपदों के श्रद्धालुओं का आवागमन शुक्रवार शाम से ही प्रारंभ हो गया था।
विज्ञापन


इसके चलते ब्रजघाट तीर्थनगरी की सैकड़ों धर्मशालाओं, आश्रमों और मंदिरों में रुकने के लिए जगह नहीं मिल पाई। इस कारण रात में आसपास के जनपदों से आए भक्तों को आरती प्लेटफार्म, मुख्य बाजार में शिवचौक, घंटाघर और रेलवे स्टेशन रोड पर खुले में ही रात बितानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्द्धरात्रि होते ही अधिकांश श्रद्धालु गंगा किनारे पहुंच गए थे। यहां प्रात:काल में 4 बजते ही शुभ मुहूर्त प्रारंभ होने पर हर-हर गंगे के जयकारों के बीच मोक्ष दायिनी में डुबकी लगाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया, जो शनिवार की देर शाम तक निरंतर चलता रहा।


डुबकी लगाने के बाद अधिकांश श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुन मंदिरों में जाकर अपने ईष्टों के समक्ष मत्था टेका।

गंगा में डुबकी लगाने के बाद सुहागिनों ने पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना और परिक्रमा कर अपने जीवन साथियों की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान सास-ननद समेत बुजुर्ग महिलाओं को भोजन-वस्त्र का उपहार देकर उनकी सेवा भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed