फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Moradabad-Ghaziabad railway track began 22 hours later.

22 घंटे बाद शुरू हुआ मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलवे ट्रैक

Fri, 24 Feb 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 24 Feb 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
Moradabad-Ghaziabad railway track began 22 hours later.
ट्रेन - फोटो : File Photo

बाबूगढ़ रेलवे स्टेशन के निकट पुलिया निर्माण को लेकर रेलवे ट्रैक साढ़े छह घंटे के लिए बंद होना था, पर ट्रैक 22 घंटे बाद शुरू हो पाया। कार्य में देरी से दर्जनों ट्रेनें प्रभावित हुईं और चार ट्रेनों को निरस्त किया गया।

विज्ञापन


गाजियाबाद समेत हापुड़ स्टेशन पर ट्रेनों के लेट आने से यात्रियों को फजीहत उठानी पड़ी। वहीं, निर्माण स्थल पर डीआरएम और अन्य अधिकारी भी जमे रहे। दूसरी ओर ट्रेनों के लेट होने से दोनों स्टेशनों पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


ट्रैक सुबह 8.25 पर शुरू होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक बाबूगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलवे ट्रैक पर एक पुलिया जर्जर अवस्था में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिया के निर्माण कार्य के लिए रेलवे अधिकारियों ने बृहस्पतिवार सुबह 10.35 से लेकर शाम 5.05 बजे तक का समय लिया। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ। इससे ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। ट्रेनों को डाउन लाइन से निकाला गया।

देर रात करीब दो बजे डीआरएम प्रमोद कुमार, एडीआरम संजीव मिश्रा सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की देखरेख में सुबह तक कार्य पूर्ण हुआ।

स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य में देरी होने से ट्रैक बाधित रहा। ऐसे में डाऊन लाइन पर ही मुरादाबाद गाजियाबाद के बीच ट्रेनों का संचालन किया गया। सुबह 8.25 पर ट्रैक सामान्य हो सका।

पुलिया निर्माण के चलते चार ट्रेनों को रद्द किया गया। जिसमें ऊना हिमाचल एक्सप्रेस, गढ़वाल एक्सप्रेस, पुष्पुल पैसेंजर व गुवाहटी एक्सप्रेस रही। वहीं, रानीखेत एक्सप्रेस 15 मिनट, लखनऊ मेल 50 मिनट, मसूरी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, फैजाबाद एक्सप्रेस दो घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस पौने तीन घंटे,

नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, आला हजरत एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से पहुंची। जबकि मेरठ से चलकर लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही। गाजियाबाद स्टेशन पर भी फैजाबाद और काठ गोदाम एक्सप्रेस एक से दो घंटे देरी से पहुंचीं।

 
कोहरे की वजह से ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी 22 ट्रेनें प्रभावित हुई। रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक कानपुर शताब्दी सात घंटा, इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे, महानंदा एक्सप्रेस दो घंटा, गरीब रथ दस घंटा, सप्तक्रांति एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed