{"_id":"6a88915c4b5542a8df019e12","slug":"monty-becomes-head-boy-bhavna-chosen-as-head-girl-hapur-news-c-135-1-hpr1002-146984-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मोंटी बने हेड बॉय, भावना चुनी हेड गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मोंटी बने हेड बॉय, भावना चुनी हेड गर्ल
विज्ञापन
दीवान पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम चुने गए हेड छात्र हेड छात्रा। स्रोत संस्थान
हापुड़। मेरठ रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 9वीं से 12वीं तक की इंवेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन हुआ। इसमें मोंटी हेड बॉय और भावना हेड गर्ल चुनी गईं।
कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों ने हेड बॉय और हेड गर्ल के साथ मार्च पास्ट किया और शपथ ग्रहण की । प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी, समन्वयकों ने नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैच और सैशे पहना कर सम्मानित किया। कक्षा बारहवीं के मोंटी को हेड बॉय और भावना सिंह को हेड गर्ल चुना गया।
संयम सेठी को असिस्टेंट हेड बॉय और वंशिका त्यागी को असिस्टेंट हेड गर्ल, आध्या रुहेला को कल्चरल सेक्रेटरी, यशिका को असिस्टेंट कल्चरल सेक्रेट्री, राघव सिंह को डिसिप्लिन इंचार्ज और राजुल मिश्रा को एडिटर इन चीफ चयनित किया गया।
विज्ञापन
प्रांजल त्यागी और चारु प्रजापति को स्पोर्ट्स कैप्टन और भीष्म कुमार और गौरी शर्मा को वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन चयनित किया गया। विद्यालय की चेयरपर्सन ममता दीवान, निदेशक एच.एम. राउत ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया ।
प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी ने कहा कि छात्र परिषद के सदस्यों को पहनाए गए बैच एवं सैशे केवल पद नहीं है बल्कि उनकी नेतृत्व क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा,अनुशासन एवं उन पर गहन विश्वास का प्रतीक है ।