फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Monthly assessment actions officers

अफसरों के कार्यों का होगा मासिक मूल्यांकन

Sun, 06 Nov 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 06 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Monthly assessment  actions officers
अफसरों के कार्यों का होगा मासिक मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला

शासन अब अधिकारियों की कार्यशैली का मासिक मूल्यांकन करेगा। यह मूल्यांकन जनसुनवाई पोर्टल के तहत प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण के आधार पर किया जाएगा। शिकायतों के निस्तरण के आधार पर अधिकारियों की ग्रेडिंग की जाएगी।

विज्ञापन


साथ ही लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर शासन ने जन सुनवाई पोर्टल विकसित किया है। इस पोर्टर पर केंद्र, प्रदेश व तहसील स्तर की शिकायतों को फीड किया जाता है।
विज्ञापन


इन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाता है। इतना ही नहीं इस पोर्टल की मुख्यमंत्री कार्यालय से निगरानी व समीक्षा भी की जाती है। अब सरकार ने इस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर अधिकारियों की कार्यशैली का भी निर्धारण किया जाएगा। ऐसे में जिले के अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि वह पोर्टल पर आने वाली अपने जिले की शिकायतों का समय सीमा के अंदर निस्तारण करें।


गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए अधिकारियों को अंक दिए जाएंगे। साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई भी तय है। इस संबंध में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा का कहना है कि इस तरह की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर है।

संबंधित अधिकारियों को मामलों को समय से निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस मामले में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed