Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   monkey attack on a girl

Hapur News: बंदरों के हमले में छत से गिरकर छात्रा की मौत

Mon, 26 May 2025 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 26 May 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
monkey attack on a girl
धौलाना। कस्बे के मोहल्ला कुरेशियान में रविवार रात छत पर पढ़ रही बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गुलनाज पर बंदरों ने हमला कर दिया। बचाव के दौरान गुलनाज दो मंजिला मकान की छत से गली में गिर गई। परिजनों ने आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

छात्रा के पिता दिलशाद ने बताया कि गुलनाज क्षेत्र के कॉलेज मेघनाथ सिंह डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को उसकी परीक्षा थी। रविवार की रात गर्मी अधिक होने के कारण वह खाना खाने के बाद छत पर पढ़ने के लिए चली गई। दो मंजिला मकान की छत पर रैलिंग नहीं थी।
विज्ञापन

देर रात मकान के पास लगे बरगद के पेड़ से अचानक कुछ बंदर छत पर कूद गए और छात्रा पर झपट पड़े। डर के कारण पीछे हटते हुए वह संतुलन खो बैठी और सीधे नीचे गली में आ गिरी। चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवती को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुलनाज के पिता कस्बे में खुद का बैंड है। तीन बहनों और दो भाइयों में गुलनाज दूसरे नंबर की थी। परिजनों ने बताया कि गुलनाज को पढ़ने की लगन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर लोगों में रोष
लोगों ने बताया कि बंदर आए दिन घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर झपटते हैं। लेकिन, नगर प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। गुलनाज की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। लोगों ने कहा कि इस गंभीर समस्या को प्रशासन को समझना चाहिए और इसका समाधान निकालना चाहिए।
कोट -
बंदरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। - संदीप कुमार, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed