{"_id":"6837411b48b979ab5909246a","slug":"monad-fake-marksheet-hapur-news-c-135-1-hpr1002-125042-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गवाही दी तो नौकरी गई, साथ दिया तो कानून का शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गवाही दी तो नौकरी गई, साथ दिया तो कानून का शिकंजा
Wed, 28 May 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 28 May 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। मोनाड विश्वविद्यालय में बीते वर्ष बैंक की सतर्कता और एसटीएफ की छानबीन से फर्जी डिग्री व मार्कशीट का खुलासा हुआ है। वहीं, इस मामले में गवाह बने विश्वविद्यालय के एचओडी और अन्य कर्मचारी की स्थिति एक तरफ कुआं, दूसरी तरफ खाई जैसी हो गई है। एक गवाह का कहना है कि यदि वह सच्चाई के पक्ष में बयान देते हैं तो उनकी नौकरी पर संकट है, यदि विश्वविद्यालय प्रशासन के पक्ष में खड़े होते हैं तो कानून के शिकंजे में फंसने का डर है।
बीते वर्ष जब एसटीएफ ने जांच शुरू की तो पाया गया कि मोनाड विश्वविद्यालय में कई छात्रों को फर्जी तरीके से डिग्री और मार्कशीट उपलब्ध कराई गई थीं। दस्तावेज की सत्यता की पुष्टि तब हुई जब एक बैंक ने सत्यापन के दौरान एक डिग्री को फर्जी पाया। बैंक ने तुरंत इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी और मामला एसटीएफ को सौंपा गया। पिछले एक साल से एसटीएफ इसकी जांच में लगी हुई थी। वहीं, जांच में खुलासा हुआ कि विश्वविद्यालय में संगठित तरीके से डिग्रियां बेची जा रही थीं। इसके बाद एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए मोनाड विश्वविद्यालय के अध्यक्ष समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। (संवाद)
गवाह बना विश्वविद्यालय का ही स्टाफ
एसटीएफ ने इस मामले में दो गवाह बनाए। जिनमें एक विश्वविद्यालय में कार्यरत एचओडी और दूसरा कर्मचारी था। अब दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गवाह के रूप में यदि न्यायालय में सच्चाई रखते हैं, तो उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। वहीं वह विश्वविद्यालय प्रबंधन के पक्ष में झूठी गवाही देते हैं, तो एसटीएफ की निगरानी और न्यायिक प्रक्रिया के चलते खुद भी आरोपी बन सकते हैं।
विज्ञापन
बोला गवाह -
गवाहों में से एक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हम पर भारी मानसिक दबाव है। सच बोलने पर नौकरी खतरे में है और झूठ बोलने पर कानून से बच पाना मुश्किल। हम दोनों तरफ से फंसे हुए हैं। अब देखना यह होगा कि इनकी गवाही इस बहुचर्चित मामले की दिशा किस ओर मोड़ती है। एसटीएफ की तफ्तीश अभी भी जारी है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारी भी हो सकती हैं।
कोट -
इस मामले की विवेचना पूरी कर भेजी जा चुकी हैं, ऐसे में कुछ भी बोल पाना संभव नहीं है।-अनीता चौहान, सीओ पिलखुवा।
अब मामला न्यायालय में लंबित है, लेकिन गवाहों की भूमिका अब निर्णायक मानी जा रही है। यदि उन्होंने निष्पक्ष होकर सच्चाई को उजागर किया, तो मोनाड विश्वविद्यालय के इस प्रकरण में नया मोड़ आ सकता है। वहीं, यह मामला प्रदेश में शिक्षा संस्थानों में चल रहे फर्जीवाड़े की एक बड़ी मिसाल बन चुका है।