{"_id":"64f6153523abd1dc120425b6","slug":"molestation-of-an-old-man-hapur-news-c-306-1-gha1001-1237-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बुजुर्ग से कुकर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर 34 हजार हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बुजुर्ग से कुकर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर 34 हजार हड़पे
Mon, 04 Sep 2023 11:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दो युवकों ने बुजुर्ग के साथ कुकर्म किया और वीडियो बना लिया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 34 हजार रुपये हड़प लिए। वहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि करीब एक साल पहले वह गांव के जंगल में गया हुआ था। इसी बीच गांव का ही रहने वाला युवक अपने साथी के साथ वहां पहुंचा। जिन्होंने बातचीत करने के दौरान उसे शीतल पेय पीने के लिए दिया। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में दोनों युवकों ने उसके साथ कुकर्म कर वीडियो बना लिया। जिसके चार दिन बाद दोनों युवक उसके घर पहुंचे और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए चार हजार रुपये की मांग की। बदनामी के डर से उसने आरोपियों को चार हजार रुपये दे दिए। इसके अलावा करीब दो माह पहले भी आरोपी ब्लैकमेल कर उससे 30 हजार रुपये ले गए। पीड़ित का कहना है कि करीब एक सप्ताह से आरोपी एक बार फिर उससे पैसे मांग रहे हैं। जिसके चलते वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है। पीड़ित ने एक आरोपी को नामजद करते हुए उसके साथी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।