{"_id":"6a3574cd757f908149010f47","slug":"mobile-phone-explodes-in-motorcyclists-pocket-condition-critical-hapur-news-c-135-1-hpr1002-143379-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाइक सवार की जेब में फटा मोबाइल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाइक सवार की जेब में फटा मोबाइल, हालत गंभीर
विज्ञापन
घायल तस्लीम। संवाद
हापुड़। एनएच-9 पर बाबूगढ़ के पास शुक्रवार को बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। युवक की जेब में रखा मोबाइल घटना के दौरान फट गया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और पैर में भी फ्रेक्चर आया है। घायल को हापुड़ सीएचसी से मेरठ रेफर कर दिया गया है।
बरेली के थाना सरोली क्षेत्र के गांव बरसा निवासी 29 वर्षीय तस्लीम शुक्रवार को हापुड़ से होते हुए अपने घर लौट रहे थे। एनएच-9 पर बाबूगढ़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तस्लीम को टक्कर मार दी। बाइक से गिरने के बाद तस्लीम काफी दूर तक सड़क पर घिसटता गया।
उसकी जेब में रखा मोबाइल तेज धमाके के साथ फट गया। मोबाइल का कांच उसके शरीर में भी धंस गया, कूल्हे पर गंभीर गुम चोट आयी है। साथ ही युवक के पैर की हड्डी भी टूट गई। सिर में गंभीर चोट आयी है।
विज्ञापन
सीओ वरण मिश्रा ने बताया कि घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सड़क दुर्घटना में युवक घायल हुआ था, चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया है।