फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   missing girl found in garh

Hapur News: कुशीनगर से लापता युवती गढ़ में बरामद

Wed, 14 Jun 2023 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 14 Jun 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
missing girl found in garh
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद कुशीनगर से एक साल पहले घर से लापता हुई युवती को कुशीनगर पुलिस ने गढ़ में एक युवक के साथ पकड़ा। पुलिस दोनों को साथ लेकर लौट गई है। कुशीनगर पुलिस ने बताया कि करीब एक साल पहले एक युवती का घर से लापता होने का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें युवती की तलाश लगातार जारी थी। बुधवार को कुशीनगर पुुलिस ने गढ़ कोतवाली पुलिस के साथ मोहल्ले में एक मकान में दबिश दी। जहां पर लापता युवती एक युवक के साथ मिली। जिसके बाद पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। जहां पूछताछ में युवती ने बताया कि उसने युवक से शादी कर ली है। जो करीब पिछले एक साल से उसके साथ रह रही है। वहीं युवक ने बताया कि वह ट्रक चालक है। दिल्ली आनंद विहार में माल छोडने के लिए गया था। इसी बीच यह युवती वहां मिली, जिसके बाद दोनों ने दोस्ती कर ली और शादी कर ली। करीब एक साल से दोनों दंपती के रूप में साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed