{"_id":"583afa5f4f1c1b1d2a08819b","slug":"missing-file-hpda-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘एचपीडीए के अफसरों ने गुम की फाइल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एचपीडीए के अफसरों ने गुम की फाइल’
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : Getty
भवन बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को कुणाल जैन के आवास पर बैठक कर एचपीडीए के अधिकारियों पर फाइलें गुम करने का आरोप लगाया। समिति ने अफसरों द्वारा मुख्य सचिव को आख्या नहीं सौंपने पर भी रोष जताया।
विज्ञापन
अब एचपीडीए की योजना से प्रभावित लोगों ने दोबारा फाइल बनाकर प्राधिकरण को सौंपा है। समिति के अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वालों ने बताया कि एचपीडीए ने दिल्ली रोड के सैकड़ों भवन, उद्योगों को उजाड़कर आवासीय योजना बसाने का निर्णय लिया है,
विज्ञापन
इसके लिए योजना भी बनाई जा रही है। जबकि, कई दशक से यहां लोग अपना कारोबार कर रहे हैं। कई उद्योगों की एनओसी भी उनके पास हैं। प्रवक्ता कुणाल जैन ने कहा कि एचपीडीए की इस योजना के विरोध में वह लोग शासन तक अपनी आवाज पहुंचा चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने भी प्राधिकरण के अफसरों से आख्या मांगी है, लेकिन एचपीडीए के अधिकारी फाइल गुम होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने बताया फाइल गुम होने के बाद योजना से प्रभावित लोगों ने दोबारा फाइल बनाकर प्राधिकरण को सौंपा है,
फिर भी मुख्य सचिव को आख्या नहीं भेजी गई है। उन्होंने बताया कि मामले में जल्द राहत नहीं मिली तो आंदोलन किसा जाएगा। इस दौरान पप्पू त्यागी, अंकुश जैन, पियूष, रमन, देवराज, अनिल गर्ग मौजूद रहे।