फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Misinformation about the smart card scheme has made travel difficult for the disabled.

Hapur News: स्मार्ट कार्ड योजना की भ्रामक सूचना से मुश्किल हुआ दिव्यांगों का सफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Misinformation about the smart card scheme has made travel difficult for the disabled.
हापुड़। परिवहन निगम की रोडवेज बसों में दिव्यांग यात्रियों को दिव्यांग स्मार्ट कार्ड के बिना मुफ्त सफर की भ्रामक सूचना से दिव्यांग यात्रियों का सफर मुश्किल भरा हो गया है। परिचालक बिना स्मार्ट कार्ड दिव्यांग को निशुल्क यात्रा से वंचित कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिव्यांग यात्रियों की शिकायत पर एआरएम ने सभी परिचालकों को बिना स्मार्ट कार्ड भी पात्र कार्ड पर निशुल्क यात्रा करने के निर्देश दिए हैं। हापुड़ परिवहन निगम से लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, नोएडा, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 136 बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को निशुल्क यात्रा का लाभ मिलता है लेकिन पिछले दिनों परिचालकों को भ्रामक सूचना मिली की विभाग ने अब रोडवेज बसों में दिव्यांग यात्रियों को मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। बिना स्मार्ट कार्ड के किसी भी दिव्यांग यात्री को बस में मुफ्त यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के इस नए नियम को लेकर परिचालकों में फैली भ्रामकता के कारण परिचालकों द्वारा दिव्यांग यात्रियों को बिना स्मार्ट कार्ड निशुल्क यात्रा से वंचित कर परेशान किया जा रहा है।
दिव्यांग यात्रियों द्वारा परिचालकों के साथ विवाद और निगम के अधिकारियों से शिकायत के बाद निगम ने इसका संज्ञान लिया है। यूडीआईडी कार्ड से भी दिव्यांग रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार का कहना है कि भ्रामक सूचना के बाद परिचालकों द्वारा दिव्यांग स्मार्ट कार्ड के नाम पर दिव्यांग यात्रियों को निशुल्क यात्रा से वंचित किया जा रहा था। सभी परिचालकों को यूडीआईडी कार्ड से ही निशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ दिलाने के लिए परिचालकों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed