{"_id":"65ec83bb86cf16d2990e6a6d","slug":"mini-truck-driver-ran-away-hapur-news-c-306-1-gha1001-105377-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: माल से लदा मिनी ट्रक चालक लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: माल से लदा मिनी ट्रक चालक लेकर फरार
Sat, 09 Mar 2024 09:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 09 Mar 2024 09:13 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गुजरात से अनार लेकर कोलकाता के लिए चला चालक मिनी ट्रक लेकर गायब हो गया। फल व्यापारी द्वारा दी गई सूचना के बाद गढ़ पुलिस ने ट्रक को मेरठ रोड से पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
महाराष्ट्र के नासिक निवासी नसीम उल हक ने बताया कि वह फलों का कारोबार करते है। उनके फल विभिन्न राज्यों में सप्लाई किए जाते हैं। 6 मार्च को उन्होंने एक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मिनी ट्रक में 1347 अनार के बॉक्स, जिनकी कीमत लगभग 18 लाख रुपये है लेकर कलकत्ता के लिए भेजा था। नौ मार्च को मिनी ट्रक वहां तक पहुंचना था। आठ मार्च को उन्होंने मिनी ट्रक के चालक से वार्ता करने का प्रयास किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। शक होने पर उसने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल और गाड़ी में लगे जीपीआरएस की लोकेशन के संबंध में जानकारी की। जिसके आधार पर पुलिस ने मिनी ट्रक को मेरठ रोड से बरामद कर लिया।
कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि मिनी ट्रक चालक भी गढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच करते हुए चालक की तलाश की जा रही है।