फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Mini truck collides with truck parked down

खराब खड़े ट्रक से टकराया मिनी ट्रक

Sat, 27 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़ Updated Sat, 27 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mini truck collides with truck parked down
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

एनएच 94 के हरोड़ा ओवरब्रिज पर खराब खड़े ट्रक में केंटर भिड़ने से चालक-क्लीनर घायल हो गए। इसके अलावा हाईवे पर अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मां-बेटे समेत 8 लोग घायल हो गए, जिनमें एक को मेरठ रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


सिंभावली में हरोड़ा ओवरब्रिज के पास शुक्रवार रात को एक ट्रक तकनीकी गड़बड़ी होने से सड़क पर रुक गया था। मुरादाबाद से रद्दी लादकर दिल्ली की तरफ जा रहा एक मिनी ट्रक उससे भिड़ गया। मिनी ट्रक चालक रिंकू और क्लीनर बिजेन्द्र निवासी करावल नगर दिल्ली घायल हो गए।
विज्ञापन


दूसरी घटना गढ़ में स्याना चौपला के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास हुई। वहां शुक्रवार रात करीब 12 बजे मेरठ से बुलंदशहर को लौटते समय सेंट्रो कार में हाईवे पर जा रही डग्गामार बस ने साइड मार दी। कार में सवार निशांत, उसकी पत्नी रेखा, दो वर्षीय बेटा रोमी और चालक मुहब्बत घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना शनिवार की सुबह करीब 8 बजे ब्रजघाट गंगा पुल के पास हुई, जहां गजरौला क्षेत्र से बालू लादकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लगने से धनौरा निवासी अंबुज और तपेश घायल हो गए।

चौथी घटना गांव अल्लाबख्शपुर के पास स्पीड ब्रेकर पर हुई, जहां शनिवार की दोपहर तीन बजे ब्रजघाट की तरफ जा रही मारुती कार को पीछे से तेज रफ्तार में जा रही इंडिका ने टक्कर मार दी। इंडिका चालक सोनू निवासी गाजियाबाद और उसमें सवार जयपाल घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, जहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने सोनू को मेरठ रेफर कर दिया गया। ओवरब्रिज के पास ट्रक और मिनी ट्रक की भिड़ंत होने से सड़क पर रद्दी के बंडल बिखर गए, जिससे नेशनल हाईवे की एक साइड में वाहनों का आवागमन बंद हो गया।

हालांकि ट्रक मालिक ने सूचना मिलते ही हापुड़ से क्रेन भिजवाकर ट्रक और मिनी ट्रक को हटवा दिया, तब कहीं जाकर दो घंटों बाद आवागमन सुचारू हो पाया।

एनएच 94 के हरोड़ा ओवरब्रिज पर खराब खड़े ट्रक में केंटर भिड़ने से चालक-क्लीनर घायल हो गए। इसके अलावा हाईवे पर अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मां-बेटे समेत 8 लोग घायल हो गए, जिनमें एक को मेरठ रेफर कर दिया है।
सिंभावली में हरोड़ा ओवरब्रिज के पास शुक्रवार रात को एक ट्रक तकनीकी गड़बड़ी होने से सड़क पर रुक गया था। मुरादाबाद से रद्दी लादकर दिल्ली की तरफ जा रहा एक मिनी ट्रक उससे भिड़ गया। मिनी ट्रक चालक रिंकू और क्लीनर बिजेन्द्र निवासी करावल नगर दिल्ली घायल हो गए। दूसरी घटना गढ़ में स्याना चौपला के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास हुई। वहां शुक्रवार रात करीब 12 बजे मेरठ से बुलंदशहर को लौटते समय सेंट्रो कार में हाईवे पर जा रही डग्गामार बस ने साइड मार दी। कार में सवार निशांत, उसकी पत्नी रेखा, दो वर्षीय बेटा रोमी और चालक मुहब्बत घायल हो गया। तीसरी घटना शनिवार की सुबह करीब 8 बजे ब्रजघाट गंगा पुल के पास हुई, जहां गजरौला क्षेत्र से बालू लादकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लगने से धनौरा निवासी अंबुज और तपेश घायल हो गए। चौथी घटना गांव अल्लाबख्शपुर के पास स्पीड ब्रेकर पर हुई, जहां शनिवार की दोपहर तीन बजे ब्रजघाट की तरफ जा रही मारुती कार को पीछे से तेज रफ्तार में जा रही इंडिका ने टक्कर मार दी। इंडिका चालक सोनू निवासी गाजियाबाद और उसमें सवार जयपाल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, जहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने सोनू को मेरठ रेफर कर दिया गया।
ओवरब्रिज के पास ट्रक और मिनी ट्रक की भिड़ंत होने से सड़क पर रद्दी के बंडल बिखर गए, जिससे नेशनल हाईवे की एक साइड में वाहनों का आवागमन बंद हो गया। हालांकि ट्रक मालिक ने सूचना मिलते ही हापुड़ से क्रेन भिजवाकर ट्रक और मिनी ट्रक को हटवा दिया, तब कहीं जाकर दो घंटों बाद आवागमन सुचारू हो पाया।

कैंटर ने साइकिल सवार छात्र को कुचला
कोतवाली क्षेत्र के गांव गोयना स्थित दूध के प्लांट के पास साइकिल सवार छात्र को मोदीनगर की ओर से आए मिनी ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। इस हादसे में छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गांव बदनौली निवासी 14 वर्षीय आकाश पुत्र राजू गांव के ही स्कूल में पढ़ता था। शनिवार शाम साइकिल पर हापुड़ से कुछ सामान खरीदने के लिए आ रहा था। जब वह गांव गोयना के पास स्थित दूध के प्लांट पर पहुंचा तो पीछे से आए तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

मिनी ट्रक छात्र को कुचलते हुए फरार हो गया। आनन फानन में काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


परिजनों को जब पुलिस ने सूचना दी तो उनमें कोहराम मच गया। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed