फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Message given to avoid diseases through Pranayam

Hapur News: प्राणायाम से बीमारियों से बचने का दिया संदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Message given to avoid diseases through Pranayam
कॉलेज में योग अभ्यास करतीं छात्राएं । - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिलखुवा। राजपुताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज योग सप्ताह के अंतर्गत चतुर्थ दिवस पर छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। आयुष विभाग से आए योग प्रशिक्षक ओमपाल सिंह ने बच्चों को योग के महत्व के बारे में बताया और भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित विभिन्न प्राणायाम कराए।

इस दौरान वज्रासन, भद्रासन, मत्स्यासन, भुजंगासन सहित अन्य योगासन भी सिखाए गए। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुंदरपाल ने कहा कि बदलती जीवनशैली से मधुमेह, एसिडिटी और घुटनों की समस्याएं बढ़ रही हैं, जिन्हें नियमित योग से रोका जा सकता है। प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह ने छात्र-छात्राओं को नियमित योग से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर के अजीत सिंह व राजीव कुमार शर्मा सहित कई संभ्रांत लोग भी मौजूद रहे। योग सप्ताह का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed