{"_id":"59133a1f4f1c1b231f8523ff","slug":"mercury-reached-41-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 41 डिग्री पहुंचा, गर्मी से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 41 डिग्री पहुंचा, गर्मी से लोग बेहाल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 10 May 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से लोग बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से लोग पूरे दिन बेचैन रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हाल यह रहा कि दोपहर होते ही लोग घरों में कैद हो गए। कड़ी धूप से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह 9 बजते-बजते कड़ी धूप से मौसम गर्म हो गया। दोपहर में तो ऐसा लगा कि आसमान से आग-सी बरस रही हो। तेज धूप व गर्मी से समूचा जनजीवन अस्तव्यस्त रहा, सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
कहीं-कहीं इक्का-दुक्का राहगीर ही गमछा या तौलिया से चेहरा व सिर ढककर जाते दिखे। मजदूर, रिक्शा चालक और खेतों में काम करने वाले गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर के वक्त जरूरी कार्यवश घर से बाहर निकलने वाले चेहरा व सिर कपड़े से ढाककर ही निकले।
विज्ञापन