{"_id":"58e509f14f1c1bf8335b3ebb","slug":"mercury-crosses-36-heat-scorching","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 36 पार, झुलसाने लगी गर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 36 पार, झुलसाने लगी गर्मी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 05 Apr 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
झुलसाने लगी गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। इसीलिए दोपहर में बाजार में भीड़भाड़ कम हो गई है।
विज्ञापन
मौसम ने अपने तेवर अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही दिखाने शुरू कर दिए। मंगलवार को बादल छाए रहने के बाद भी लोगों को गर्मी से भी राहत नहीं मिली। बुधवार को सूर्य देवता ने फिर से अपने तेवर कड़े किए।
विज्ञापन
गर्मी के कारण दोपहर में सड़कें खाली हो गईं और बाजार सूने हो गए। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्यिसस दर्ज किया गया। गर्मी व तपिश के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
बढ़ते तापमान का असर गेहूं की कटाई पर भी शुरू हो गया। गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार हो गई है। अब किसानों को डर है कि कहीं बारिश गेहूं की फसल का नुकसान नहीं कर दें।
गांव दहपा निवासी परवेज आलम, अनवरपुर निवासी मनोज तोमर ने बताया कि ज्यादातर किसानों की गेहूं की फसल पकी हुई है। बारिश नहीं पड़ जाए, इस कारण सभी किसान फसल को समेटने में जुटे हैं।