{"_id":"6644ecf483aafa4893086e77","slug":"men-died-in-an-accident-hapur-news-c-306-1-gha1001-106821-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाइक फिसलने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाइक फिसलने से व्यक्ति की मौत
Wed, 15 May 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 15 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा स्नान कर घर लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति की बाइक फिसल गई। उसके बाद उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा क्षेत्र के गांव जमैशदपुर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उनके भाई राकेश खेती करते थे। रविवार की देर शाम को वह गंगा स्नान करने के लिए बाइक पर सवार होकर ब्रजघाट आए थे। गंगा स्नान के उपरांत वह वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी के निकट पहुंचे तो अचानक संतुलन बिगडऩे पर बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से उनका सिर सडक़ के डिवाइडर से टकरा गया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।