फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Memorandum submitted for solving the problems of farmers

Hapur News: किसानों की समस्या के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for solving the problems of farmers
गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू अराजनैतिक ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंदर मावी के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम अंकित कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


ज्ञापन देते हुए जोगिंदर मावी ने कहा कि किसान के घर में मृत्यु के उपरांत नियमानुसार 90 दिन में उसके नाम पर दर्ज भूमि वारिसों के नाम पर चढ़ जानी चाहिए। लेकिन, इस काम के लिए लेखपाल किसानों का शोषण कर अवैध वसूली करते हैं। इसके अलावा नई खतौनियों और घरौनियों में कर्मचारियों के स्तर से की गई गड़बड़ी को ठीक कराना भी प्रशासन और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन इस मामले में भी किसानों को तहसील मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं किसानों ने गढ़ से हिरनपुरा तक मेरठ मार्ग के पुर्ननिर्माण, क्षेत्र में जर्जर बिजली के तारों को बदलवाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 30 मई को संगठन से जुड़े कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रमोद भाटी, सुमित तंवर, अरविंद चौहान, राहुल, गौरव शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed