{"_id":"6644eddef8d0f404b80dfba9","slug":"mega-block-in-rampur-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110600-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रामपुर में मेगा ब्लॉक के कारण आज प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रामपुर में मेगा ब्लॉक के कारण आज प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन
Wed, 15 May 2024 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 15 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मुरादाबाद रेल मंडल के रामपुर स्टेशन यार्ड में बृहस्पतिवार का पुराने फुट ओवरब्रिज को हटाने के लिए मेगा ब्लॉक रहेगा। जिससे ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होगा। अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन चार घंटे की देरी से किया जाएगा, जिससे रेलयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
रेलवे द्वारा बृहस्पतिवार को रामपुर स्टेशन यार्ड में सुबह सात बजे से दोपहर 1.40 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। जिससे मंडल की दो ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा व पांच ट्रेनों का संचालन परिवर्तित समय से किया गया। इसमें लालगढ़ से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली अवध असम एक्सप्रेस का संचालन चार घंटे की देरी से होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है मेगा ब्लॉक के कारण संचालित होने वाले ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है। रेलवे द्वारा प्रयास किया जाएगा कि मेगा ब्लॉक के कारण अन्य ट्रेनों का संचालन समय से किया जा सके, जिससे गर्मी में यात्रियों की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।