फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   meerut-garh highway work dint complete

Hapur News: एक साल में भी पूरा नहीं हुआ मेरठ-गढ़ हाईवे का चौड़ीकरण

Mon, 10 Jun 2024 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 10 Jun 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
meerut-garh highway work dint complete
हापुड़। मेरठ-गढ़ हाईवे-709ए के चौड़ीकरण का कार्य पिछड़ रहा है। सड़क निर्माण के साथ हाईवे पर बनाए जा रहे चार प्रमुख बाईपास आकार जरूर लेने लगे हैं। लेकिन मुख्य मार्ग पर स्थिति जस की तस है। कार्य तेजी से न होने का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है धीमी रफ्तार से हाईवे निर्माण का लक्ष्य भी पिछड़ रहा है।
विज्ञापन

कुल 50.18 किलोमीटर लंबे मेरठ-गढ़ हाईवे का चौड़ीकरण 955 करोड़ से टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है। हाईवे पर गढ़ से मेरठ के बीच 32 किलोमीटर क्षेत्र में पुरानी सड़क का ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। जबकि 18 किलोमीटर सड़क बाईपास के रूप में नई बनाई जा रही है। हाईवे के 18 किलोमीटर क्षेत्र में नई भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है और लाइन शिफ्टिंग आदि भी हो चुकी है। लेकिन पिछले कुछ महीने से बाईपास का निर्माण को छोड़ दें तो मुख्य सड़कों का निर्माण रुका हुआ है। जिससे लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष तक कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन अभी तक मात्र 45 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका है।
विज्ञापन




कार्यदायी संस्था का बाईपास बनाने पर जोर--

दरअसल, कार्यदायी संस्था का फिलहाल बाईपास बनाने पर ही जोर है। जबकि काली सड़क का हिस्सा जस का तस पड़ा हुआ है। इस रोड से दो बाईपास मेरठ के गांव हसनपुर और किठौर-शाहजहांपुर से गुजरेंगे। भीड़-भाड़ अधिक होने और चौड़ीकरण की जगह न होने के कारण यह निर्णय लिया गया था। इनमें हसनपुर और किठौर बाईपास पर तेजी से कार्य चल रहा है। यहां दो फ्लाईओवर का भी निर्माण हो रहा है। एक अमरपुर मार्ग और दूसरा किठौर-हापुड़ मार्ग पर शामिल है। सबसे लंबे आठ किलोमीटर के किठौर बाईपास का काम 40 प्रतिशत कर लिया गया है। लेकिन यह कार्य भी अब धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में लोगों में रोष व्याप्त हो रहा है। शासन से भी इसपर नाराजगी जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्माण कार्य में लाई जाएगी तेजी --
यातायात को सुगम बनाने के लिए फिलहाल बाईपास के निर्माण पर जोर है। बाईपास बनने के बाद रूट को डायवर्ट करने में आसानी होगी और मुख्य सड़क का निर्माण कार्य भी तेज हो सकेगा। हाईवे पर कुल 15 अंडरपास, तीन फ्लाईओवर, आठ पुल, एक रेलवे ओवर ब्रिज व कुल 51 पुलिया बनाई जा रही हैं। इनमें से अधिकतर का निर्माण पूरा हो चुका है।- संतोष वाजपेयी, पीडी एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed