फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   meerut flyover damage

Hapur News: मेरठ रोड फ्लाईओवर के खिसके जोड़, हादसे का खतरा

Fri, 01 Dec 2023 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 01 Dec 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
meerut flyover damage
हापुड़। मेरठ रोड फ्लाईओवर के जोड़ों के बीच छह से आठ इंच तक का फासला बन गया है, मोदीनगर रोड की ओर कटने वाला फ्लाई ओवर भी खिसक रहा है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रोजाना लाखों वाहनों का यहां से आवागमन होता है, फिर भी अफसर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन


फ्लाईओवर बनने से पहले वर्ष 2010 तक हापुड़ से मेरठ तक जाने के लिए बीच में पड़ने वाले दो रेलवे फाटकों को पार करना चुनौती होता था। हर समय जाम की स्थिति बनी रहती थी। तत्कालीन सरकार के संज्ञान लेने पर यहां करीब एक किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर तैयार किया गया। इस फ्लाईओवर को बने 12 साल बीत गए हैं। लाखों वाहनों का आवागमन होने के बावजूद इसकी चौड़ाई बेहद कम रखी गई, ऐसे में यहां आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। उस समय मेरठ से हापुड़ को जोड़ने वाला पहले यह एक मात्र रास्ता और फ्लाईओवर था। फ्लाईओवर के ऊपर जोड़ों के बीच गड्ढ़े बन गए हैं। इनकी मरम्मत भी कराई गई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। आवागमन के दौरान गदकी लगती है, कई बार छोटे वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन




गन्ने से लदे ट्रकों का भी होता है आवागमन-

पुल के ऊपर से गन्ने से लदे ट्रकों का भी आवागमन होता है। ऐसे में जोड़ों के दरकने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। फ्लाई ओवर के नीचे रहने वाले लोगों में भी डर का माहौल बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लगते ही टूट गई लाइटें

फ्लाईओवर पर रोशनी के लिए दोनों तरफ 100 से अधिक लाइटें लगाई गईं लेकिन ये जले बिना ही टूटकर नष्ट हो गईं। अब प्रकाश के लिए फ्लाईओवर के पास ही हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं लेकिन रात में गड्ढे न दिखने के कारण हादसों का खतरा बन गया है।



सेतु निगम ने बनवाया था फ्लाईओवर-

सेतु निगम ने इस फ्लाई ओवर का निर्माण कराया था। उद्घाटन के बाद से लगातार यह अलग-अलग विभागों के हैंडओवर होता रहा है। लेकिन कोई भी विभाग स्थाई समाधान नहीं कर सका।




ब्रिज कॉरपोरेशन को लिखेंगे पत्र

फ्लाईओवर का निरीक्षण कर, समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए ब्रिज कॉरपोरेशन को पत्र लिखा जाएगा। वाहनों चालकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।-एमके जैन, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed