फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Meerut drown while bathing in the Ganges chemist

मेरठ का केमिस्ट गंगा नहाते समय डूबा

Mon, 27 Jun 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Mon, 27 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Meerut drown while bathing in the Ganges chemist
गंगा नदी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से यहां सैर सपाटा करने आए तीन दोस्त गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से डूब गए। वहां मौजूद मल्लाहों ने दो दोस्तों को बचा लिया, तीसरे का काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला।  

विज्ञापन

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी व मेरठ के दौराला क्षेत्र में स्थित ऑर्गेनिक केमिकल कंपनी में केमिस्ट के पद पर तैनात गौरव (23) पुत्र तेजेंद्र सिंह साथ में काम करने वाले अपने केमिस्ट दोस्त विनय प्रताप निवासी जवालपुर जिला एटा और कपिल शर्मा निवासी सलेखपुर गोसाईं गजरौला जिला अमरोहा के साथ साप्ताहिक छुट्टी पर यहां सैर सपाटा करने आया था। सुबह करीब 10 बजे तीनों दोस्त नाव में सवार होकर रेतीले टापू पर पहुंचे और गजरौला की ओर बने अस्थाई घाट के पास गंगा में स्नान करने लगे।
विज्ञापन


पानी के तेज बहाव के साथ तीनों दोस्त डूबने लगे। शोर सुनकर वहां मौजूद मल्लाह गणेश, राजमल, विनोद, काले, अंकुर और दीपचंद नाव लेकर उनकी ओर दौड़े और गंगा में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद कपिल और विनय प्रताप को बचा लिया गया, लेकिन गौरव तेज बहाव के साथ गंगा डूब गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम शमशाद हुसैन ने तैराकी प्रशिक्षण कैंप में भाग लेने आई गाजियाबाद पीएसी की 41 वीं वाहिनी और नाव चलाने वाले मल्लाहों को गौरव की खोजबीन का जिम्मा सौंपा है। पीएसी दल नायक सुनील मोती, रामपाल गिरि और तारमोद चौधरी ने बताया कि अधिक जलस्तर और तेज बहाव होने से गंगा में डूबे केमिस्ट का शाम तक पता नहीं चल सका था।



डूबने वालों को मल्लाहों ने बचाया
गढ़। स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी होने से रविवार को ब्रजघाट में स्नान करने वालों की भारी भीड़ रही। यहां गंगा में डुबकी लगाने के दौरान तेज बहाव के साथ डूब रही हिमाक्षी, सुनीता और बबली निवासी लोनी, राखी निवासी गाजियाबाद और अनिल दुग्गल निवासी लाजपत नगर दिल्ली समेत करीब एक दर्जन को मल्लाहों ने बचाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed