फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Medical stores are closed.

मेडिकल स्टोर्स रहे बंद, भटकते रहे मरीज

Tue, 30 May 2017 08:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 30 May 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
Medical stores are closed.
मेडिकल स्टोर्स रहे बंद - फोटो : अमर उजाला

दवा विक्रेताओं की हड़ताल से मंगलवार को मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों को दवा के लिए इधर उधर भटकना पड़ा।

विज्ञापन


गांव रसूलपुर निवासी अमित चौधरी ने बताया कि उसका इलाज नगर के ही एक अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को चिकित्सक को दिखाने के बाद दवा लेने के लिए निकला, लेकिन शहर का कोई स्टोर खुला नहीं मिला। ऐसे में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


गांव उपैड़ा निवासी संतोष देवी ने बताया कि उसकी आंखों में काफी तकलीफ है। मंगलवार को वह भी दवा लेने के लिए शहर आई थी लेकिन मेडिकल स्टोर बंद मिलने के कारण उसे वापस लौटना पड़ रहा है। आंखों में भी काफी तेज दर्द है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव कैली निवासी मुकेश शर्मा ने बताया कि उसका भाई बीमार चल रहा है। मंगलवार को भाई के लिए दवा लेने के लिए हापुड़ आया था। मेडिकल स्टोर बंद मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गांव लालपुर निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दवाओं की उसे काफी आवश्यकता है। बीते काफी दिन से उसका इलाज चल रहा है, लेकिन मेडिकल स्टोर के बंद होने से काफी परेशानी हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed