फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Mayawati's niece alleges dowry harassment; husband among 7 booked

Hapur : पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, पति समेत सात पर मामला दर्ज

Fri, 11 Apr 2025 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Apr 2025 12:37 AM IST
सार

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न के मामले में अपनी सास हापुड़ नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी, ससुर श्रीपाल सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Mayawati's niece alleges dowry harassment; husband among 7 booked
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न के मामले में अपनी सास हापुड़ नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी, ससुर श्रीपाल सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी दहेज में 50 लाख रुपये और इंदिरापुरम में फ्लैट की मांग कर रहे थे। इसके साथ जेठ व ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास और पिटाई का भी आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. एके कर्दम ने आरोपी दंपती व उनके पुत्र को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि नौ नवंबर 2023 को उसका विवाह बैंक कॉलोनी निकट रामलीला ग्राउंड निवासी पुष्पा देवी के पुत्र विशाल के साथ हुआ था। पुष्पा देवी वर्तमान में बसपा से हापुड़ की नगर पालिकाध्यक्ष हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही पीड़िता के पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, सास पुष्पा देवी, जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवनी, मौसा ससुर अखिलेश एक साथ मिलकर दहेज में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक फ्लैट और 50 लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो के नाम पर दहेज मांगने का आरोप
आरोप है कि आरोपी उसकी बुआ मायावती बहुजन समाज पार्टी की कर्ताधर्ता होने के नाते उसे धमकाते थे। आरोपियों का कहना था कि तुम्हारे पास बहुत पैसा है। तुम एक फ्लैट व 50 लाख रुपये की व्यवस्था कर दो। लेकिन उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपी उसकी पिटाई करने लगे। आरोपी धमकी देते थे कि इस संबंध में किसी से शिकायत की तो झूठे केस लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

UP: फिजा का कत्ल...कुएं में फेंकी लाश, 65 दिन बाद ऐसे खुला राज; भीमसेन ने इसलिए की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या
पीड़िता ने एफआईआर में पति, ससुर व जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा है कि शादी से पूर्व ही पति बॉडी बनाने के चक्कर में स्टेरायड के इंजेक्शन लगाता था, इस कारण वह नपुंसक हो गया। जिसके बाद से वह उससे अलग रहने लगा। बच्चा पैदा करने के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने जेठ से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। 17 फरवरी 2025 की रात जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू व ससुर श्रीपाल सिंह ने उसको बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। 18 मार्च 2025 को उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन उसकी ससुराल पहुंचे।


पहले पुलिस से की थी शिकायत
पीड़िता का आरोप है कि 17 मार्च की घटना के बाद वह परिजनों के साथ कोतवाली गई थी। लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इन्कार कर दिया। 21 मार्च 2025 को उसने एसपी से शिकायत की। लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। न्याय के लिए उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुष्पा देवी व श्रीपाल बसपा से निष्कासित
घटना के बाद बृहस्पतिवार शाम बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. एके कर्दम ने बसपा सुप्रीमो के आदेश के बाद पुष्पा देवी, श्रीपाल व पुत्र विशाल को बसपा से निष्कासित कर दिया। यह घटना राजनीतिक क्षेत्र में भी चर्चाओं का विषय बनी हुई है। दरअसल, पुष्पा देवी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। उनके पति श्रीपाल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां करने में लगे हुए थे। ऐसे में उनका पार्टी से निष्कासन उनके राजनीतिक करिअर को अंधकार की ओर धकेल सकता है। उतार चढ़ाव के कयास लगाने शुरू हो गए हैं। दरअसल, मायावती के परिवार में कुल नौ भाई-बहन हैं। इनमें छह भाई- सिद्धार्थ, नरेश, सुभाष, टीटू, राजकुमार और आनंद कुमार हैं। पीड़िता की शादी दिल्ली के पांच सितारा होटल में धूमधाम के साथ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed