फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Maulana and his nephew misbehaved with an eight-year-old boy in a madrassa in Hapur

मदरसे में मौलाना का पाप: मासूम संग किया कुकर्म, भतीजे ने भी की दरिंदगी; रोता हुआ घर पहुंचा पीड़ित तो खुली पोल

Sat, 15 Jul 2023 10:48 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीराबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीराबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Jul 2023 10:48 PM IST
सार

पुलिस ने पीड़ित बच्चे को चिकित्साकीय परीक्षण के लिए भेजकर मासूम के बयान के आधार पर ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Maulana and his nephew misbehaved with an eight-year-old boy in a madrassa in Hapur
मदरसे में मौलाना और उसके भतीजे ने मासूम संग किया कुकर्म - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हापुड़ के जहांगीराबाद नगर स्थित एक मदरसे में कार्यरत मौलाना और उसके भतीजे द्वारा एक आठ वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मौलाना और उसके भतीजे पिछले दो माह से मासूम का उत्पीड़न कर रहे थे। लेकिन, शनिवार देर शाम जब आरोपी मौलाना के भतीजे ने फिर से बच्चे के साथ हरकत की तो उसने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित के परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि उनके रिश्तेदार का पुत्र उनके साथ ही रहता है। वह नगर के ही एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा है। शनिवार शाम को उनका बच्चा रोता हुआ घर आया और उसने मौलाना व उसके भतीजे द्वारा कुकर्म किये जाने की बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बच्चे ने दो माह पहले मौलाना द्वारा भी कुकर्म किए जाने की बात परिजनों को बताई है। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित बच्चे को चिकित्साकीय परीक्षण के लिए भेजकर मासूम के बयान के आधार पर ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों आरोपी डिबाई थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

पीड़ित बच्चे को चिकित्साकीय परीक्षण के लिए भेजकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जा रही हैं। - आदित्य बंसल, आईपीएस,कोतवाली प्रभारी, जहांगीराबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed