{"_id":"6a624930188d32b76703a2a4","slug":"maulana-accused-of-sexually-assaulting-a-girl-hapur-news-c-135-1-hpr1001-145361-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मौलाना पर लगाया बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मौलाना पर लगाया बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी कामगार ने मस्जिद के मौलाना पर उनकी छह साल की बेटी के यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी बेटी गांव की मस्जिद में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को भी उनकी बेटी सुबह अन्य बच्चों के साथ मस्जिद गई थी। पीड़ित का आरोप है कि मौलाना ने उनकी बेटी को अपने पास रोक कर अन्य बच्चों को घर भेज दिया। आरोप है कि मौलाना ने बच्ची को कमरे में बंद कर लिया। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला युवक वहां पहुंच गया जो अचानक दरवाजा खोलकर अंदर चला गया।
युवक ने देखा कि मौलाना बच्ची का यौन उत्पीड़न कर रहा था। उसने शोर मचाया तो अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद बेटी ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। उनकी पत्नी ने फोन पर उन्हें इस बारे में बताया। पीड़ित ने मौलाना को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ राहुल यादव ने बताया कि आरोपी मौलाना नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।