फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Masked thieves broke into the house at 1 AM; accused of attacking the son.

Hapur News: रात एक बजे घर में घुसे नकाबपोश चोर, बेटे पर हमले का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Masked thieves broke into the house at 1 AM; accused of attacking the son.
सिंभावली। थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर रोड स्थित गोवर्धन कॉलोनी में शनिवार की देर रात नकाबपोश बदमाश एक घर में चोरी की नीयत से घुसे। आरोप है कि बदमाशों ने पीडि़त के बेटे पर हमला किया। परिवार के जाग जाने पर आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोवर्धन कॉलोनी निवासी रफीक ने बताया कि वह रात करीब एक बजे अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान कुछ नकाबपोश अज्ञात लोग दीवार फांदकर घर में घुस आए। उनका कहना है कि आहट होने पर उनके बेटे अरमान की आंख खुल गईं। जिसने बदमाशों को देखकर शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने अरमान पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसकी चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। शोर मचाने पर बदमाश दीवार फांद कर वहां से भाग गए। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू की। सीओ राहुल यादव ने बताया कि मामले की जांच कराते हुए बदमाशों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed