UP: गैरमर्द के साथ हमबिस्तर थी पत्नी...तभी पहुंचा पति, फिर नग्न हालत में प्रेमी ने लगाई ऐसी दौड़, देखें वीडियो
महिला के साथ होटल में रंगरलिया मना रहे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा और हाईवे पर नग्न हालत में दौड़ाया। खोजबीन करते हुए शादीशुदा प्रेमिका का पति और परिजन होटल में पहुंच गए। कमरे का दरवाजा खुलते ही बदहवासी में कपड़ों के बिना प्रेमी भाग निकला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादीशुदा प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते समय पहुंचे उसके पति और परिजनों को देख आशिक के होश उड़ गए, जिसे होटल से निकलकर हाईवे तक नग्नावस्था में दौड़ लगानी पड़ी। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
गढ़ चौपला के मोहल्ले में रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है, जिसको लेकर उसने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई हुई है। पत्नी का चाल-चलन और गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पति द्वारा कई दिनों से सुरागरसी की जा रही थी।
गुरुवार की दोपहर को पत्नी के सिंभावली क्षेत्र के एक होटल में पहुंचने की भनक लगते ही पति अपने परिजन और रिश्तेदारों को लेकर वहां पहुंच गया। जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का मंजर देखते ही उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।
जहां पत्नी गढ़ चौपला पर रहने वाले अपने आशिक के साथ रंगरलिया मना रही थी। पति और उसके परिजनों को देख पत्नी बाथरूम में घुस गई। प्रेमी को दबोचने का प्रयास किया गया तो वह कपड़ों के बिना ही नग्न हालत में उनके चंगुल से छूट कर भाग निकला। जो होटल के कमरे से निकलकर सीढ़ियों से उतरता हुआ बिना कपड़ों के ही हाईवे पर दौड़ने लगा।
इस दौरान महिला का पति और परिजन उसका पीछा करते हुए वीडियो भी बनाते रहे। अति व्यस्तम नेशनल हाईवे की सर्विस रोड से होकर जंगल में खड़ी फसलों की तरफ भाग रहे युवक को नग्न हालत में देख राहगीरों की भीड़ भी हैरत में पड़ गई।
शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी के साथ नग्न हालत में रंगरलिया मनाते हुए पकड़े जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है। संबंधित घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह बोले अधिकारी-
सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल कराई जा रही है। संबंधित पक्षों की तरफ से तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।