फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Married fever killed.

बुखार से पीड़ित विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हुई

Fri, 30 Sep 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 30 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Married fever killed.
मच्‍छर - फोटो : Desk

बुखार से पीड़ित महिला की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे गढ़ क्षेत्र में बुखार से जान गंवाने वालों की तादाद बढ़कर 63 हो गई है। बदलते मौसम में वायरल फीवर, मलेरिया बुखार, टायफाइड, चिकन गुनिया और डेंगू का कहर जारी है।

विज्ञापन


गांव बदरखा में चरन की पत्नी सीमा 46 वर्ष को तीन दिन पहले बुखार आया था। उन्हें गांव के निजी चिकित्सक से दवा दिलाई गई थी। आराम न होने पर उन्हें गढ़-चौपला के नर्सिंग होम से दवा दिलाई गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद भी कोई राहत नहीं मिली और और शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। गढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ.रविंद्र कुमार का कहना है कि तापमान में गिरावट न होने से फिलहाल बुखार का प्रकोप बना हुआ है, जिसमें एक सप्ताह बाद गिरावट आने की संभावना मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक गजराज सिंह को चिकनगुनिया हो गया है। वही तीन दिन से वह बुखार से पीड़ित हैं। जोड़ों में दर्द की वजह से चलना भी मुश्किल है। शुक्रवार को जैसे ही कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय विधायक गजराज सिंह को चिकनगुनिया होने की जानकारी हुई

तो उनके घर पर हाल पूछने वालों का तांता लग गया। विधायक का कहना है चिकित्सकों ने चिकनगुनिया होने की जानकारी दी है। शहर के निजी चिकित्सकों से उनका इलाज चल रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। टीम को मौके पर भेजा जा  रहा है।

समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अनिल आजाद ने कहा कि जिले में दर्जनों लोगों की बुखार के कारण मौत हो चुकी है। अभी भी 70 प्रतिशत लोग बुखार से पीड़ित हैं।


इसके बावजूद प्रशासन व स्वास्थ्य अधिकारियों को चिंता नही है। यदि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों को बुखार से राहत दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाते तो वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।

इस मौके पर इकबाल कुरैशी, महेश सागर, वकील, राहुल वर्मा, निजामुद्दीन सैफी, इस्लाम कुरैशी, राहत अली, कालीचरण, गोपाल, रमन वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed