फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   manager made the mortgage.

ग्रामीणों ने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक को बनाया बंधक

Thu, 05 Jan 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 05 Jan 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
manager made the mortgage.
बैंक के प्रबंधक को बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला

मीरपुर कलां गांव स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में चार दिन से कैश नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बैंक प्रबंधक को करीब दो घंटे तक बंधक बना, लोगों ने बैंक में तालाबंदी की कोशिश की।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि उनकी पास बुक बीते चार दिन से बैंक में जब्त हैं, प्रबंधक अभद्रता कर रहा है। वहीं, शादी का कार्ड लेकर पहुंची दो युवतियां कैश न मिलने पर भावुक हो उठीं।
विज्ञापन



सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में सांवी, झंडा मुशर्रफपुर, यादनगर, मीरपुर कलां, भटैल, हुमायुपुर, मुर्शदपुर, ह्दयपुर समेत 25 गांवों के खाते हैं। नोटबंदी के बाद से इस बैंक से ग्राहकों को कैश की जगह सिर्फ मायूसी ही हाथ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों अधिकांश बैंकों में कैश किल्लत की समस्या खत्म हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक प्रबंधक अभी भी नौ कैश की बात कहकर लोगों से अभद्र व्यवहार कर रहा है। ग्रामीण रोहन नागर ने बताया कि बीते चार दिन से बैंक से कैश नहीं मिल पाया है।

प्रबंधक ने चार दिन से उनकी पास बुक जब्त कर रखी हैं, रोजाना आज कल का झांसा देकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को प्रबंधक द्वारा नौ कैश की जानकारी दिए जाने पर ग्रामीण भड़क उठे। सैकड़ों की संख्या में गुस्साए ग्रामीणों ने प्रबंधक को बंधक बना लिया।

कुछ ग्रामीणों ने बैंक में तालाबंदी का भी प्रयास किया। हालांकि कुछ लोगों के हस्तक्षेप में बाद ग्रामीण शांत हुए। उधर, जनवरी में शादी होने के कारण दो युवतियां अपनी शादी का कार्ड लेकर बैंक में पहुंची। कैश नहीं मिलने पर वह भावुक हो उठीं।

उन्होंने बताया कि कई दिन से बैंक अफसरों से कैश दिलाने की मन्नतें कर रहीं हैं। उन्हें आज कल का झांसा देकर परेशान किया जा रहा है। ऐसे में परिजन उनकी शादी की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।

वहीं, बैंक प्रबंधक जेपी वर्मा ने बताया कि पर्याप्त कैश नहीं मिलने के कारण समस्या बनी थी। कैश मंगाया गया है, ग्राहकों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक एपी चतुर्वेदी का कहना है कि अब बैंकों में कैश किल्लत नहीं है।


बैंक में हंगामे की वह जांच कराएंगे। ग्राहकों को पर्याप्त कैश दिया जाएगा। इस दौरान सुखपाल, शांति, शीला, अजीत सिंह, सतीश सिंह, मंगू, दिनेश, राजकुमार, उदयवीर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed