{"_id":"66e31abdacfd51fc7e0f0b56","slug":"man-missing-from-two-days-hapur-news-c-135-1-hpr1001-114767-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शीतल पेय व्यापारी का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शीतल पेय व्यापारी का नहीं लगा सुराग
Thu, 12 Sep 2024 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला कृष्णानगर निवासी शीतल पेय व्यापारी सुधांशु अग्रवाल बुधवार शाम से लापता हैं। व्यापारी की पत्नी ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला निवासी ऋतु अग्रवाल ने बताया कि उनके पति सुधांशु अग्रवाल की गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी पुराना थाना देहात के सामने शीतल पेय की दुकान है। बुधवार की शाम सात बजे उसके पति सामान लेने के लिए दुकान से गए थे। देर रात तक घर वापस न लौटने पर उसे व उसके परिजनों को चिंता हुई। उसने परिजनों संग पति को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। उनका मोबाइल भी बंद जा रहा था। बुधवार की देर रात लगभग तीन बजे उनके पति ने उन्हें मेसेज करके बताया कि वे अब बहुत दूर जा रहे हैं। इसके बाद से उनकी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। व्यापारी की तलाश की जा रही है। जल्द ही व्यापारी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।