फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   man married a woman constable without divorcing his first wife

15 दिन बाद ही पति ने कर ली दूसरी शादी: महिला कांस्टेबल की मांग में भरा सिंदूर, रात कमरे में दोनों को पकड़ा था

Sun, 20 Apr 2025 11:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Sun, 20 Apr 2025 11:00 PM IST
सार

शादी के 15 दिन बाद ही मार्च माह में पति ने बिना तलाक दिए हुए महिला हेड कांस्टेबल निर्मला से दूसरी शादी ली। जिसके फोटो उनके पास हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि 16 अप्रैल की रात लगभग नौ बजे उन्होंने मोहल्ला साकेत कॉलोनी स्थित मकान में दोनों को पकड़ा था।

विज्ञापन
man married a woman constable without divorcing his first wife
युवक ने महिला कांस्टेबल से कर ली दूसरी शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ जिले में एक प्रेम विवाह चर्चाओं में है। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी नेहा ने अपने पति नवीन पर बिना तलाक दिए एक महिला कांस्टेबल निर्मला के साथ विवाह करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। हालांकि तहरीर मिलने के बाद वन स्टॉप सेंटर में तैनात महिला कांस्टेबल को हाफिजपुर थाने में अटैच किया गया। मामले के फोटो अब वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

नेहा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 16 फरवरी को उनकी शादी गांव गजालपुर निवासी नवीन से हुई थी। शादी के तीन दिन बाद उन्हें पता चला कि उनके पति का प्रेम प्रसंग महिला हेड कांस्टेबल से चला रहा था, जो हापुड़ जनपद में ही तैनात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति उसे मोहल्ला साकेत कॉलोनी स्थित महिला हेड कांस्टेबल निर्मला के मकान पर उन्हें ले गया था। पति ने यहां जबरदस्ती महिला हेड कांस्टेबल के पैर भी पकड़वाये थे। पति ने पीड़िता को गांव में व हेड कांस्टेबल को मेरठ में रखने का दबाव भी डाला था। 

विज्ञापन

शादी के 15 दिन बाद ही मार्च माह में पति ने बिना तलाक दिए हुए महिला हेड कांस्टेबल निर्मला से दूसरी शादी ली। जिसके फोटो उनके पास हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि 16 अप्रैल की रात लगभग नौ बजे उन्होंने मोहल्ला साकेत कॉलोनी स्थित मकान में दोनों को पकड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई थी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि दर्ज मुकदमे के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed