फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   man beaten to death with sticks after objecting to being hit by a scooter

डंडों से पीट पीटकर हत्या: बीच सड़क नीशू को गुंडों ने बेरहमी से मारा, पिता के आरोप से बदल सकता है पूरा मामला

Mon, 31 Aug 2026 10:54 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 31 Aug 2026 10:54 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, मोहल्ला छिद्दापुरी निवासी नीशू कश्यप सोमवार की रात हापुड़ स्थित कपड़ा फैक्टरी में काम करके अपने दोस्त प्रिंस के साथ घर लौट रहा था। घर लौटते समय पबला रोड स्थित टंकी के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने नीशू में टक्कर मार दी। टक्कर मारने का विरोध करने पर नीशू व उसके दोस्त की स्कूटी सवार युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। 

विज्ञापन
man beaten to death with sticks after objecting to being hit by a scooter
मृतक नीशू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के पबला रोड स्थित टंकी के पास सोमवार की रात स्कूटी से टक्कर मारने का विरोध करने पर स्कूटी सवार दो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंडों से पीट पीटकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। युवक की पहचान नीशू (22) निवासी मोहल्ला छिद्दापुरी के रूप में हुई है। नीशू फैक्टरी से काम करके अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रहा था। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मोहल्ला छिद्दापुरी निवासी नीशू कश्यप सोमवार की रात हापुड़ स्थित कपड़ा फैक्टरी में काम करके अपने दोस्त प्रिंस के साथ घर लौट रहा था। घर लौटते समय पबला रोड स्थित टंकी के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने नीशू में टक्कर मार दी। टक्कर मारने का विरोध करने पर नीशू व उसके दोस्त की स्कूटी सवार युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी यहां बुला लिया। इसके बाद स्कूटी सवार दो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर नीशू व प्रिंस पर डंडों से हमला कर दिया। प्रिंस किसी तरह अपनी जान बचाकर यहां से भाग गया लेकिन आरोपी नीशू को घेरकर उस पर हमला करते रहे। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़ा होता देख आने जाने वाले राहगीर काफी संख्या में यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल नीशू को जीएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमले में नीशू के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसके सिर से काफी खून भी बह रहा था। पुलिस ने युवक की पहचान नीशू के रूप में करते हुए परिजनों को घटना की सूचना दी और उसके दोस्त प्रिंस को अस्पताल बुलवाया। पुुलिस मृतक के दोस्त से घटनाक्रम की जानकारी हासिल कर रही है। नीशू की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर परिजन व मोहल्लेवासी काफी संख्या में अस्पताल पहुंचे।

उधर, मृतक के पिता अनिल कश्यप ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप मोहल्ले के ही एक युवक पर लगाया है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि स्कूटी से टक्कर मारने पर विवाद होना संज्ञान में आया है। मृतक नीशू के दोस्त प्रिंस से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर हत्याकांड में शामिल सभी युवकों की तलाश कर रही है। हालांकि इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


दो बहनों के इकलौते भाई थे नीशू
पुलिस के अनुसार, नीशू अपनी दो बहनों के इकलौते भाई और सबसे छोटे थे। वह हापुड़ स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में नौकरी करते थे। उनके पिता अनिल कश्यप मजदूरी का कार्य करते हैं। नीशू की शादी छह माह पहले ही हुई थी। उनकी मौत पर पिता अनिल कश्यप, मां मीना, पत्नी शैली व दोनों बहनों को रो रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed