{"_id":"6a0de712966802d75201df52","slug":"main-examinations-of-bachelor-honors-will-start-from-26th-may-hapur-news-c-135-1-hpr1002-141747-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 26 मई से शुरू होंगी स्नातक ऑनर्स की मुख्य परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 26 मई से शुरू होंगी स्नातक ऑनर्स की मुख्य परीक्षाएं
विज्ञापन
एसएसवी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2025-26 स्नातक ऑनर्स के विभिन्न कोर्स के सम सेमेस्टर जून-2026 की मुख्य और बैक पेपर परीक्षाएं 26 मई से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार स्नातक ऑनर्स बीए, बीएससी, बीकॉम (द्वितीय, चतुर्थ, षष्टम) सम सेमेस्टर जून-2026 की मुख्य परीक्षा 26 मई से शुरू होंगी, जोकि 20 जून तक चलेंगी। परीक्षाओं को लेकर सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने, आंतरिक उड़न दस्तों का गठन करने के निर्देश कॉलेजों को दिए गए हैं।
दो पालियों में आयोजित परीक्षा में शामिल हुए छात्र
एसएसवी पीजी कॉलेज में दो पालियों में आयोजित परीक्षा में छात्रों ने भाग लिया। प्रथम पाली में आयोजित सेमेस्टर परीक्षा में 414 छात्रों में से 371 उपस्थित रहे, 43 ने परीक्षा छोड़ दी। पीजी एनईपी कोर्सों की परीक्षा में 83 छात्रों में से 82 उपस्थित रहे, एक ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पीजी एनईपी के 190 छात्रों में से 188 उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कोटदोनों पालियों में आयोजित परीक्षाएं नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हुई हैं। 26 मई से शुरू होने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी हो गया है। - प्रो. नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज