फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Main Accused in Fake Gift Deed Case Arrested

Hapur News: फर्जी गिफ्ट डीड मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Main Accused in Fake Gift Deed Case Arrested
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में जमीन हड़पने के लिए फर्जी गिफ्ट डीड और बैनामे करने वाले मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार आरोपी को घेराबंदी कर रामलीला मैदान के गेट से दबोचा गया।
विज्ञापन

ग्राम दहपा निवासी अंकित त्यागी अपनी ही मां की जमीन को लेकर दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मामले में ग्राम दहपा निवासी कमलेश देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी जमीन पर उनका मालिकाना हक है।
विज्ञापन

आरोप है कि उनके पुत्र ने उनकी जगह किसी अन्य महिला को खड़ा कर फर्जी गिफ्ट डीड अपने नाम करा लिया और उसी के आधार पर जमीन के हिस्सों के बैनामे अलग अलग लोगों के नाम कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पूरे घटनाक्रम में जालसाजी कर जमीन हड़पने की साजिश रची गई और विरोध करने पर गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed