{"_id":"69d7f0b139a6c183f8005532","slug":"main-accused-arrested-for-burglary-at-timber-merchants-house-who-took-loan-using-stolen-jewellery-hapur-news-c-135-1-hpr1001-139735-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: टिंबर व्यापारी के घर में चोरी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चोरी किए आभूषण से ले लिया ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: टिंबर व्यापारी के घर में चोरी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चोरी किए आभूषण से ले लिया ऋण
विज्ञापन
देहात थाना पुलिस ने पकड़ा आरोपी। संवाद
हापुड़। थाना देहात पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी निवासी टिंबर व्यापारी के घर में 16 दिन पहले चोरी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चोरी किए हुए आभूषणों को अपना बताकर इन्हें गिरवी रखकर मुथूट फाइनेंस से पांच लाख आठ हजार रुपये का ऋण भी ले लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए हुए 3.80 लाख रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। जबकि पुलिस मामले में आरोपी की बहन, भाई व पड़ोस में रहने वाली एक युवती को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार व उनकी टीम ने बृहस्पतिवार को मन्नू सिंह निवासी फ्रीगंज रोड स्थित मोहल्ला गंगापुरा को गोंदी सलाई अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी 24 मार्च की दोपहर बाद करीब साढ़े पांच बजे स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी निवासी टिंबर व्यापारी कुलदीप गोयल के घर से आठ लाख रुपये की नकदी व आभूषण चोरी कर फरार हो गया था। मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी निवासी ईशा गुप्ता आरोपी मन्नू की बहन शालिनी उर्फ शालू की अच्छी दोस्त है। ईशा ने ही टिंबर व्यापारी के घर में चोरी करने की योजना बनाई थी। इस योजना में ईशा ने अपनी दोस्त शालिनी उसके भाई मन्नू व आकाश को भी शामिल कर लिया था। ईशा की मां टिंबर व्यापारी की पत्नी मोनिका गोयल के साथ मंदिर में पूजा अर्चना करने जाया करती हैं। टिंबर व्यापारी के घर की चाबी उनकी पत्नी मोनिका कहां रखकर जाती हैं ईशा यह सब भी पता था। 24 मार्च को आरोपी मन्नू, ईशा, शालिनी व आकाश फोन पर एक दूसरे के संपर्क में थे और ईशा व शालिनी मोहल्ला स्थित एक ट्रेलर की दुकान पर खड़े होकर रेकी भी कर रही थीं। दोपहर बाद मोनिका मंदिर में पूजा अर्चना करने चली गई थीं।
इसके बाद आरोपी मन्नू ने उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया और यहां से फरार हो गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले में आरोपी की बहन शालिनी, भाई आकाश व पड़ोस में रहने वाली ईशा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सीओ ने बताया कि आरोपी मन्नू ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी किए हुए आभूषणों को अपना बताकर फ्रीगंज रोड स्थित मुथूट फाइनेंस के ऑफिस में गया और आभूषणों को गिरवी रखकर यहां से पांच लाख आठ हजार रुपये का ऋण ले लिया था। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी को रिपोर्ट भेज दी है।